फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण में सफाई कर्मियों की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सफाई कर्मियों की भूमिका अहम’
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए कर्मियों का सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संचारी रोग नियंत्रण में सफाई कर्मियों की भूमिका अहम है। ये बातें यूनीसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने कही। अमित शर्मा बुधवार को नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मियों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया कि 31 मार्च तक चले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो चुका है। अभियान के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया रोग पर जागरूक किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के बीपीएम रवि चौधरी ने बताया कि दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रथम चरण में चलेगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता दस्तक अभियान के प्रथम चरण की तरह घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव, उपचार के संबंध में विभिन्न जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ आशा और एएनएम की ओर से टीबी रोगियों की खोज की जाएगी। साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और सावधानी से बचा जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इस अभियानों में सफाई कर्मियों की भूमिका अहम है। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मी अपने कार्य एवं दायित्व के साथ ही जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम में सफाई नायक अरुण, राकेश, दीपक, छोटू, संतोष, कमला, निवास, संगीता, निर्मला, इंद्रावती उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें