फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क गड्ढे में तब्दील, बारिश में चलना होगा कठिन

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जर्जर और गड्ढे में तब्दील मोतीगंज भारतभारी मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत भारतभारी का मोतीगंज-भारतभारी मार्ग गड्ढे तब्दील हो गया है। इस पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। बारिश में समस्या और बढ़ जाएगी, क्योंकि एक बार बारिश होने पर गड्ढों में सप्ताह भर पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत का मोतीगंज-भारतभारी मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय पानी सड़क के आर पार बहाव के साथ चलता है। इसी मार्ग पर प्राथमिक स्कूल, इंटर कॉलेज, निजी स्कूल होने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जाता है। साथ ही प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर भी है। नवरात्र के समय भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्र के संजय चौधरी, जीत कुमार राधेश्याम, मुनव्वर हुसैन, फारूक अहमद, रामफेर आदि का कहना है कि नगर पंचायत की ओर भी इस मार्ग पर पानी निकासी व कोई कार्य नहीं किया गया है। अब बारिश शुरू होने का समय करीब आ रहा है। बारिश के पहले अगर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो राह चलना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। जिससे बरसात में सड़क पर पानी रुकने की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें