फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बनने के 15 दिन के भीतर ही टूटने लगी सड़क, नोटिस को ठेकेदार ने किया नजरअंदाज

Wed, 28 Aug 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- लाखों खर्च कर बना था घोसियारी-बनैहती नहर मार्ग
- कंपोजिट विद्यालय बदुरगहना के पास सड़क धसने के साथ ही उखड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। क्षेत्र के घोसियारी-बनैहती मार्ग का निर्माण दो माह पहले हुआ था। लाखों की लागत से बनी सड़क पहले ही बारिश में जगह-जगह धस गई और सड़क की ऊपरी परत की गिट्टियां भी जगह जगह उखड़ने लगी। पांच वर्ष रिपेयरिंग की मियाद वाली सड़क के दो महीने में ही टूट जाने से सरकारी दावों की पोल खुल गई है। आवाज उठी तो विभाग की ओर से ठिकदार को नोटिस देने के बाद भी अभी तक सड़क रिपेयरिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका। इसे लेकर लोगों ने शिकायत की है और मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। सड़क में अनियमितता को लेकर क्षेत्र के लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
बांसी तहसील क्षेत्र के घोसियारी नहर से निकलकर बनैहती तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का कार्य दो माह पहले ही समाप्त हुआ, लेकिन सड़क बनने के बाद से ही इसमें भारी अनियमितता सामने आई। लोगों के लिए यह सड़क बाईपास का माध्यम था। बाजार की भीड़भाड़ से बचने के लिए लोग, इसी सड़क से आते-जाते हैं। यह सड़क लोगों को जिले से संत कबीरनगर और गोरखपुर से जोड़ती है। सड़क निर्माण में आई खराबी और लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने इस समस्या को 12 जुलाई 2024 के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका नतीजा या रहा कि विभाग ने पांच अगस्त को संबंधित ठिकदार को नोटिस भी दिया, लेकिन ठिकदार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इस मार्ग पर 25000 से अधिक आबादी का आना-जाना रहता है। बाजार की भीड़ को देखते हुए लोग इस मार्ग से आते-जाते हैं। इस मार्ग पर खलीलाबाद, गोरखपुर, बस्ती से आने-जाने वाले लोगों के साथ ही घोसियारी, बदुरगहना, बनैहती, परासी, आनंदजोत, कपियवा, बहेरा आदि गांव के लोग इस मार्ग पर रोज आते-जाते हैं, छितही निवासी विनोद का कहना है कि ग्रामीणों के अथक प्रयास से सड़क तो बन गई, लेकिन यह इतनी जल्दी टूट व धस रही है। यह चिंता का विषय है, इसकी जांच होनी चाहिए। बदुरगहना गांव निवासी विपिन त्रिपाठी का कहना है कि सड़क बनाने में पदार्थ की कुटाई की गई। इसीलिए सड़क इतनी जल्दी टूट रही है, जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी विवेक कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। ठिकदार को नोटिस दिया गया है। बारिश की वजह से कार्य रुका हुआ था, एक हफ्ते के अंदर मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें