भारतभारी। क्षेत्र के हल्लौर पुल से रेहरा पुल तक सरयू नहर की पटरी पर बनी सड़क मरम्मत के अभाव से अस्तित्व खो रही है। करीब दो किलोमीटर लंबी उक्त सड़क एक दर्जन गांव के लोग डुमरियागंज भरड़िया बाजार मार्ग को जोड़ता है। संपर्क मार्ग जर्जर होने से क्षेत्र के रेहरा, बभनी, कंचनपुर, तकियावा, चौराबंगवा, धनखरपुर, बयारा, रंगरेजपुर आदि गांव के लोग जर्जर मार्ग से परेशान हैं। विभाग के जिम्मेदार से लोग मार्ग की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के जयश्री चौधरी, असलम, सताई यादव, रामू, सिकंदर अली, अतवार, मनोज सलमान आदि ने विभाग से उक्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद