फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 26 को निकलेगी नरसिंह भगवान की शोभायात्रा

Tue, 19 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर के शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर रविवार की देर शाम धर्मरक्षा मंच के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें होली पर भगवान नरसिंह की बैदौला चौराहा पर आयोजित होने वाली आरती व भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम की सफलता की तैयारी बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


संगठन के संरक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग बैदौला चौराहा से एकत्रित होकर भगवान नरसिंह की आरती करने के उपरान्त भगवान नरसिंह की भव्य झांकी व शोभायात्रा शामिल होंगे। शोभायात्रा बैदौला चौराहा से प्रारंभ होकर मंदिर चौराहा, थाना, पुरानी बाजार, होते हुए हनुमान मंदिर तेलियाना मोहल्ला पहुंचकर प्रसाद वितरित कर समाप्त की जाएगी। इस दौरान लवकुश ओझा, विनोद श्रीवास्तव, बिंदराज सोनी, राजेश शर्मा, आशीष कसौधन, रमेश श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें