मगहर में अहिल्याबाई होल्कर नाटक का मंचन करते कलाकार
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित संतकबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संतकबीर अकादमी मगहर के सहयोग से कर्मयोगिनी अहिल्याबाई होल्कर नाटक का मंचन किया गया। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा की प्रस्तुति की गई। संभागीय नाट्य समारोह के आखिरी दिन संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा इस नाटक का मंचन किया गया। नाटक में अहिल्याबाई की भूमिका में रिया वर्मा, गौतमा बाई की भूमिका में ट्विंकल गुप्ता और मल्हार राव की भूमिका में राहुल चौरसिया ने शानदार अभिनय किया। संवाद