सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने भाई और भतीजे पर लाइसेंसी रिवाल्वर से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर, शस्त्र लाइसेंस, नौ कारतूस, दो खोखा व दो मिस कारतूस बरामद किया है। घटना कटहना गांव में सोमवार को हुई थी। जोगिया थाना क्षेत्र के कटहना गांव निवासी दिलीप गुप्ता और उसके भाई विजय गुप्ता में सोमवार को भूमि विवाद पर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच विजय ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर झाेंक दिया। गाेली सामने दीवार में लगी और दिलीप व उसके पुत्र समेत परिवार के लोगों ने भागकर छिपकर जान बचाई। संवाद