सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के औसानपुर निवासी मोहम्मद यूनुस, अब्दुल रज्जाक व उनकी पत्नी ताहिरु निशा व बहू सकीना खातून बीते दिनों उमरा करने के लिए मदीना शरीफ गए हुए थे।
मंगलवार की देर शाम अपने निवास स्थान पर पहुंचे तो परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिससे मदरसा गरीब नवाज के मौलाना हाफिज मसूद अकरम ने इस्तक बालिया नात शरीफ पढ़ा गया और परिवार के लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान अब्दुल गनी,अब्दुल वली, बेलाल अहमद, आसिफ अली, शान, आमिर अली अशरफ अली,अयाज अहमद अरसियान अहमद मोईन अली जीशान, खान अजमत अली उर्फ मीरा मोहम्मद अजहान आरिस अहमद मुनीर अहमद मनोउर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद