फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन लोक अदालत का उद्देश्य

Mon, 17 Jun 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने न्यायिक समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करना है।

जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किए जाने के लिए चर्चा की गई। इसमें जनपद के न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक में विचार-विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक शमनीय प्रकृति के सिविल व दांडिक केसों को लोक अदालत के लिए चिह्नित करके उनमें नोटिस निर्गत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने बताया राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण हेतु मामलों को चिन्हांकित किया गया है। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि 1244 मामले लोक अदालत के लिए चिह्नित किए जा चुके हैं तथा न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिसों का सम्यक तामीला कराया जा रहा है। बैंक की ओर से उपस्थित अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि वे एनपीए व ऋण वसूली संबंधी ऐसे मामले जो लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं को चिह्नित कर उनके निस्तारण के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि सभी न्यायालयों को पर्याप्त नोटिस उपलब्ध कराने तथा निर्गत नोटिसों की सम्यक तामिला के लिए बैठक में उपस्थित पुलिस तथा प्रशासन के नोडल अधिकारियो से भी पत्राचार करें। इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह एडीजे पाक्सो एक्ट, मनोज कुमार तिवारी एडीजे, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरूण कुमार अपर सिविल जज (सीडी), सौम्या द्विवेदी न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें