फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने की बढ़नी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

Tue, 08 Aug 2023 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को बढ़नी में ओवरब्रिज के लिए मांगपत्र सौंपते शोहरतगढ़ विधायक वि
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान तीन मंत्रियों से मुलाकात कर उनसे उनके विभाग की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और उसके समाधान की मांग की। जिस पर मंत्रियों ने समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर बढऩी बाजार में जाम की समस्या से निदान के लिए ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की है। इसके अलावा इटवा ब्लाक कठेला में आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाने के लिए विधायक ने आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। जिस पर मंत्री ने जमीन मिलने पर अस्पताल बनवाने की बात कहीं। इटवा ब्लॉक के ही जिगिना धाम की ऐतिहासिकता को ध्यान में रखते हुए विधायक ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर उसे मुख्यमंत्री संवर्धन योजना में शामिल कर वहां पर्यटन की सुविधाओं के विकास की मांग किया। जिस पर पर्यटन मंत्री ने उन्हें अप्रैल में उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें