फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हमला कर बाइक लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में हुई लूट की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के नगर पालिका वार्ड नंबर-7 दोहनी चौराहे के पास एक हार्डवेयर व्यापारी पर लुटेरों ने हमला कर बाइक व सामान लूट लिया। लूट की इस वारदात से लोगों मेें दहशत है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल का इलाज चल रहा है।
कपिलवस्तु के पुलिस उपाधीक्षक हरि बहादुर ओली ने बताया कि रामानंद चौधरी मंगलवार रात दोहनी चौराहा स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद कर बरगदवा स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उनकी बाइक और सामान लूट लिया है। लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने के लिए मजबूर किया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ओली ने बताया कि लुटेरों के हमले में घायल चौधरी का इलाज यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज भैरहवा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम बनाकर दो लुटेरों की तलाश की कर रही है। पीड़ित चौधरी ने बताया कि दो लोगों ने जान से मारने की नियत से उन पर हमला किया और लुटेरों के साथ तीन लोग और भी थे। हमले में चौधरी का बायां हाथ टूट गया है और सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें