फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी हुए सम्मानित

Fri, 26 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते विद्यालय परिवार के लो
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनईया पकड़ी में शुक्रवार मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि हर बच्चे को अच्छा अंक लाने के लिए प्रयास करना होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने मेधावी बच्चों से अपील की कि अगली कक्षा में वे और अच्छे नंबर हासिल करें। इस दौरान रामनाथ वर्मा, अश्वनी कुमार चौधरी, कृष्णकांत त्रिपाठी, उदयभान साहनी, श्यामू भारती, अखिलेश कुमार उपाध्याय, शुभम श्रीवास्तव, विवेक कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें