फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारा 36 डिग्री पार...गर्मी और उमस ने किया परेशान

Sat, 31 Aug 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम 36.9 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री रहा तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान भी बढ़ गया। इस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। शहर में जहां तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में छह से सात घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इसके साथ ही लोकल फाॅल्ट की समस्या भी बनी हुई है। यही नहीं लो-वोल्टेज की समस्या भी उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। लो- वोल्टेज के कारण पंखा-कूलर रेंगकर चल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तेज धूप होने की संभावना है। जबकि बादल भी छाए रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री व न्यूनतम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें