संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर अखंड सुहाग का वर मांगा।
नगर स्थित न्यू पीएचसी के सामने, बनगंवा, जखौली, विशाल वट वृक्ष के नीचे पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने आम, केला, नारंगी, लीची समेत अन्य फलों के अलावा घरों में पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए ठेकुआ, खबोनी आदि का भोग लगाया। बरगद पेड़ के नीचे दीपक जलाकर कच्चे धागे को पेड़ में बांधा और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की।