बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरापार में सोमवार को एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के औड़जंगल टोला दुर्गापुर के रहने वाले राम सेवक ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी बेटी राधा देवी की शादी कोतवाली क्षेत्र के सियरापार गांव के रहने वाले अजय कुमार चौधरी से हुई थी। जिनसे दो लड़के भी है। राधा के पति दोनों लड़कों को लेकर कानपुर रहते हैं। दामाद अजय ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि राधा का मोबाइल फोन नहीं उठ रहा है। इसके बाद वह अपने लड़के धीरेंद्र के साथ सियरापार स्थित दामाद के घर पहुंचे। जहां राधा कमरे में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद