डुमरियागंज राप्ती नदी से जल भरकर कथास्थल मुडिला शिवदत्त मे वापस होते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Archive
इटवा। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुडिला शिवदत्त में सात दिवसीय महापुराण कथा के लिए बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। मुडिला शिवदत्त स्थित कथा स्थल से निकाली यह यात्रा सुबह 10 बजे शुरू होकर डुमरियागंज में राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इस दौरान महिलाएं धार्मिक गीत गा रही थीं। कथावाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कृष्णा मिश्र की अगुवाई में सात मई से शुरू हुई यह कथा 15 मई को पूर्णाहुति हवन और भंडारे के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर चेयरमैन विकास जायसवाल, स्वामीनाथ मौर्य, रामकिशोर यादव, राम देव मिश्रा, मनीष यादव, सरोज गुप्ता आदि शामिल रहे।