सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05131, 05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 10 जुलाई से प्रतिदिन करने की घोषणा की है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि 05131 गोरखपुर-बहराइच अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर से 05.40 बजे प्रस्थान कर जिले में उसका बाजार से 07:20 बजे, सिद्धार्थनगर से 07:32 बजे, चिल्हिया से 07:46 बजे, शोहरतगढ़ से 08:00 बजे, परसा से 08:13 बजे, बढऩी से 08:27 बजे, गोंडा से 11:35 बजे छूटकर बहराइच 13:10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05132 बहराइच गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी बहराईच से 14:30 बजे चलकर गोंडा से 16:15 बजे प्रस्थान कर जिले के बढऩी से 19:10 बजे, परसा से 19:24 बजे, शोहरतगढ़ से 19:37 बजे, चिल्हिया से 19:47 बजे, सिद्धार्थनगर से 20:00 बजे, उस्का बाजार से 20:16 बजे छूटकर गोरखपुर 22:15 बजे पहुंचेगी।