फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रभारी मंत्री के आने से दो दिन देर हुई जांच रिपोर्ट

Mon, 18 Sep 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं निजी अस्पताल के संचालक के बीच लेनदेन के बातचीत की वीडियो वायरल होने के मामले में प्रभारी मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के कारण जांच रिपोर्ट आने में दो दिन देर हो गई।
विज्ञापन

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कहीं थी, लेकिन शायद प्रभारी मंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी अधिकारी उन्हें सब कुछ बेहतर दिखाने की कोशिश में जुट गए थे। यही कारण था कि सीएमओ की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचने में देर हुई।
सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. बीएन चतुर्वेदी एवं अवध हॉस्पिटल बांसी के संचालक फार्मासिस्ट रंजीत कुमार के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सीएमओ की तहरीर पर दोनों डिप्टी सीएमओ और अस्पताल संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज हो चुका है। सीडीओ ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है, जिससे स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस प्रकरण में सीएमओ के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन

इस मामले में जिले के प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनका जवाब आने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें