फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 दिन का था निर्देश, पांच वर्ष में भी नहीं कर सके अनियमिता की जांच

Thu, 13 Jul 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग में अनियमिता की जांच पांच वर्ष पूर्व डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हो सकी है। मामले में शिकायतकर्ता ने डीएम से जांचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं नामित जांच अधिकारी का कहना है कि संबंधित कर्मियों की तरफ से कागजात नहीं उपलब्ध कराए जाने के कारण जांच नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग संतोष कुमार के नवंबर 2018 में गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व अधिशासी अभियंता जलनिगम को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इस संबंध में सीडीओ सिद्धार्थ नगर ने भी 14 दिसंबर 2022 को समय सीमा के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। नामित जांच अधिकारी के अनुसार जांच के लिए अभी तक किसी कर्मी ने अपना रिकॉर्ड नहीं दिया। इस संबंध में बीडीओ खुनियांव को संबंधित कर्मियों से कागजात उपलब्ध कराने के लिए कई बार पत्राचार कर चुके हैं। परंतु अभी तक जांच के लिए किसी कर्मी से कोई कागजात नहीं मिला है। इससे नाराज होकर 24 जून 2023 को सीडीओ जयेंद्र कुमार ने अंतिम अवसर देते हुए 15 दिनों के भीतर अनुपालन आख्या व जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीडीओ के दिये गये 15 दिनों की अवधि भी बीत गयी, परंतु अभी तक प्रकरण में नामित जांच अधिकारी ने कोई आख्या रिपोर्ट नहीं सौंपी है। जांच के लिए नामित अधिकारी मदनराम पाल का कहना है कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें