शोहरतगढ़। चिल्हिया थानाक्षेत्र के साहा- पकड़ी में बीते दिनों जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए थे। इनमें एक की इलाज के दौरान मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। उसकी पहचान पकड़ी निवासी दयाशंकर उपाध्याय (62) पुत्र स्वर्गीय विशुन देव के रूप में हुई। इन्होंने लखनऊ निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। चिल्हिया एसओ राम देव ने बताया कि पकड़ी गांव में बीते दिनों हुए मारपीट में एक पक्ष एक घायल वृद्ध की इलाज दौरान लखनऊ एक अस्पताल मे मौत हुई है। संवाद