फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमस ने किया बेहाल...राहत के आसार नहीं

Wed, 24 Jul 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसम अब तल्ख हो गया है। दिन में सूरज की तपिश के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि लोगों को कूलर और पंखे के सामने में भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगे के दिनों इसी तरह उमस पड़ेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही चटक धूप के साथ सूर्य का दर्शन हुआ। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती गई। लोग पूरे दिन उमस व गर्मी से परेशान होते रहे। अधिकतम न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होने से लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी धूप का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें