पकड़ी बाजार। स्थानीय चौराहे पर लगा हाईमास्क छह माह से खराब पड़ा है, जिससे यहां के लोगों को रात के समय अंधेरे में रहना पड़ रहा है। पकड़ी चौराहे पर लगा हाईमास्ट छह माह से खराब पड़ा है, जिससे यहां के लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ गई है। यहां के लोग रात के समय अंधेरे में जागकर अपने गांव की रखवाली करने को मजबूर है। यहां के लोगों ने इस खराब पड़े हाईमास्क को सही कराने के लिए कई बार विभाग से कह चुके हैं पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया। क्षेत्र के प्रदुम्न श्रीवास्तव, दिनेश, धर्मवीर, मनोज, रामसुंदर, पारस, मुकेश, बीरू, दिलीप ने इसको सही कराने की मांग की है। संवाद