फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक को किया सील

विज्ञापन
​क्लिनिक को सील करती टीम।
विज्ञापन
देवरिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक क्लिनिक पर छापा मारा। उन्होंने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील करके प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ अश्वनी मुख्य नेतृत्व में तीन सदस्यीय की टीम ने न्यू कॉलोनी स्थित तृषिका क्लिनिक पर छापेमारी की। टीम ने जांच में पाया कि अविका क्लिनिक का नाम बदलकर तृषिका नाम से संचालित किया जा रहा था। जांच टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। मौके पर क्लिनिक के मौजूद कर्मचारी सरिता यादव व खुशबू चौहान ने टीम को बताया कि दो दिन पूर्व ही क्लिनिक का नाम अविका से तृषिका क्लिनिक किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि क्लिनिक के पैड पर फिजिशियन डॉ. दयाशंकर राय का नाम लिखा था। क्लिनिक के कर्मचारियों ने टीम को क्लिनिक का कोई भी अभिलेख नहीं दिखाया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर यह छापेमारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई चल रही है। अवैध हास्पिटल बंद कराने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें