फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी किशोरी की मौत

Thu, 18 Apr 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को करवाया पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में हुई पुष्टि
विज्ञापन


शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पूरनजोत गांव में हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के पूरनजोत गांव में निवासी किशोरी की मौत गले में खिंचाव से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या है। किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, परिवार यह सोचकर परेशान है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूरनजोत गांव निवासी हरिप्रसाद गुप्ता की छोटी लड़की शीला (16) की कमरे के अंदर छत की कुंडे में बंधी साड़ी के सहारे लटकता हुआ शव मिला था। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में थे। घर पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार था, उसी से मौत का कारण स्पष्ट होता। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में मौत की वजह गले में खिंचाव होना पाया गया था। माना जा रहा है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। वहीं, परिवार के लोग इस बात से हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम उठाया क्यों। इस संबंध में एसओ खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई है। पीएम के बाद परिवार को शव सुपुर्द करवा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें