एक दशक पहले तक नेपाल से बड़ी मात्रा में बालू, गिट्टी, डस्ट आदि भारत आती थी। जिसकी कीमत के बदले भारतीय मुद्रा नेपाल जाती थी। अब इस कारोबार के बंद होने से नेपाल में भारतीय मुद्रा की आवक कम हो गई है। वर्तमान में सिर्फ पर्यटकों के आवागमन से ही वैध तरीके से भारतीय मुद्रा नेपाल जा रही है। नेपाल में भारतीय मुद्रा के अवमूल्यन के पीछे हुंडी कारोबार या सोना तस्करी मानी जा रही है।
नेपाली सोना खरीद में प्रयोग हो रहा भारतीय काला धन
भारतीय काले धन से नेपाल में सोना खरीद कर उसकी तस्करी में प्रयोग किया जा रहा है। यह इससे भी साबित होता है कि अब तक भारतीय या नेपाली मुद्रा के साथ पकड़े गए अधिकांश लोगों ने इस धन से नेपाल में सोना खरीदने जाने की बात कबूल की है। इसके पीछे काले धन को बैंक में जमा करने पर संबंधित व्यक्ति को आय का साधन तो बताना ही पड़ेगा ही साथ ही उससे जीएसटी भी वसूली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: देर रात तक सीसी कैमरा खंगालती रही पुलिस, हाथ लगे अहम सुराग
घाटे में भी करते हैं साेने की खरीद
नेपाल में नेपाली नोट से ही सोने की खरीद होती है, जबकि वह सोना भारत में भारतीय मुद्रा लेकर बेचा जाता है। सरकारी कार्रवाई से बचने के लिए भारतीय काला धन रखने वाले सीमावर्ती दुकानदारों से मुद्रा की अदला-बदली के दौरान घाटे का भी सौदा कर लेते हैं। इससे नेपाल सीमा में घुसते ही मिलने वाले दुकानदार प्रतिदिन अच्छी-खासी कमाई कर मालामाल हो रहे हैं।
एक वर्ष के अंदर नेपाल में महानगरीय प्रहरी पुलिस सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से एक अरब से अधिक ऐसी मुद्रा बरामद की जिसका कोई भी प्रमाण पकड़े गए लोग नहीं दे पाए।
केस एक- बस से बरामद हुए एक करोड़ रुपये
एक सप्ताह पूर्व नेपाल के नाग ढुड़ंगा पुलिस ने चितवन से काठमांडू जा रही माइक्रो बस से सागर माली से 45 लाख रुपये और कृष्ण आले के पास से 50 लाख बरामद करने की कार्रवाई की थी।
इसे भी पढ़ें: आसमान पर हरी सब्जियों के भाव, महंगाई में आलू बना सहारा
केस दो-गोरखपुर निवासी से बरामद हुए रुपये
नाग ढुड़ंगा पुलिस ने ही गोरखपुर के घंटाघर निवासी अमित कुमार गुप्ता और कपिलवस्तु बाणगंगा निवासी संगम थारू को कपिलवस्तु से काठमांडू जाते हुए उनके कार के डिकी के स्पेयर टायर के नीचे काले झोले से 1.47 लाख और शरीर में फिट कर रखे 86 लाख रुपये बरामद किए थे।
केस तीन- दो किग्रा सोना हुआ बरामद
भारतीय मुद्रा बदल नेपाली मुद्रा से नेपाल में दो किग्रा सोना खरीद भारत ला रहे लोगों को नेपाल पुलिस ने 25 जून को पकड़ लिया। नेपाल पुलिस इस मामले में कालीदह ककरहवा बार्डर पर दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की थी।