फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में फैल रही कालानमक चावल की खुशबू : दयालु

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दुनिया भर में फैल रही कालानमक चावल की खुशबू : दयालु
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बोले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
बीएसए ग्राउंड में आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भगवान गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। अब यहां के कालानमक चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैल रही है। ये बातें आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने बीएसए ग्राउंड में सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहीं।
राज्यमंत्री ने कहा कि काशी को देश की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। मेरा सौभाग्य है कि भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली पर आने का अवसर मिला। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में चौथा सबसे बड़ा धर्म बौद्ध धर्म है। एक जनपद एक उत्पाद में चयनित जिले का कालानमक चावल पूरे विश्व में जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महोत्सव के आयोजन से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि महोत्सव के बहाने तथागत की धरती से अहिंसा का संदेश पूरे विश्व में जाता है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए ताकि लोगों को अपनी भूमि के महत्व की जानकारी मिल सके। महोत्सव में कालानमक की ब्रांडिंग हो रही है।
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान डीएम संजीव रंजन, हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत बलराम दास, भाजपा नेता रामकुमार कुंवर, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ आदर्श मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
स्मारिका का विमोचन
राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं अन्य अतिथियों ने पंचशील स्मारिका-2023 का विमोचन किया। इसके बाद मेला परिसर में लगी शिल्प जोन, शासकीय प्रदर्शनी, कालानमक जोन, कामर्शियल जोन, फूड जोन व मीना बाजार का भ्रमण किया। सिद्धार्थनगर महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने मां सरस्वती वंदना का गायन किया गया। शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें