फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर 16 से खुलेंगे पशुपति नाथ मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
16 से खुलेंगे पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट नौ महीने बाद 16 दिसंबर से भक्तों के लिए खुल जाएंगे। हालांकि भक्तों को कोविड-19 के विशेष मापदंड का पालन करना होगा। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए 20 मार्च 2019 को बंद कर दिए गए थे। पशुपतिनाथ विकास क्षेत्र के कोषाध्यक्ष डॉ. मिलन कुमार थापा ने बताया कि भक्तजनों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। मंदिर में प्रवेश करने वालों को विकास कोष की ओर से सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। कतार में खड़े लोगों की दूरी कम से कम दो मीटर रखी जाएगी। कोष के सचिव डॉ. प्रदीप ढकाल ने बताया कि कतार में खड़े लोगों में से एक समूह को एक बार में प्रवेश दिया जाएगा। दर्शन के बाद भक्तों को दूसरे दरवाजे से बाहर निकालने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें