सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग को छह एंबुलेंस मिली है, इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी। एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीजों को जल्द ही अस्पताल पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो जाती थी, नई एंबुलेंस होने से लक्ष्य आसान हो जाएगा।
जिले के सीएचसी सेंटरों पर 102 नंबर की नौ एंबुलेंस पुरानी हो चुकी थी, जिसमें छह एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई हैं, नई एंबुलेंस का बृहस्पतिवार को उद्घाटन होगा और उसे सीएचसी सेंटरों पर भेज दिया जाएगा। छह एंबुलेंस को जोगिया, तिलौली, जीवा, सिरसीया, शोहरतगढ़, खुनियांव में भेजी जाएंगी। जबकि डुमरियागंज, खुनियांव व उसका में एंबुलेंस नई आने से बाद में भेजा जाएगा।
वर्जन
नौ सेंटरों की एंबुलेंस पुरानी हो चुकी थी, जिनके लिए छह एंबुलेंस नई आ गई है। उन्हें बृहस्पतिवार को उद्घाटन करने के बाद सेंटरों पर भेज दिया जाएगा। अन्य तीन एंबुलेंस को आने के बाद बाकी जगहों पर भेज दी जाएगी।
-डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी, सीएमओ