फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देवीपाटन धाम के लिए रवाना हुआ आस्था का काफिला

Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पेड़रियाजीत चौराहे से सोमवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन धाम जाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मां देवीपाटन के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा दिखाई दिया। भाजपा नेता रामकुमार चिन्कू यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर दर्जनों वाहनों को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा में तेतरी, बिलरिया, मल्दा, वीरपुर, मधुकरपुर सहित दर्जनों गांवों के श्रद्धालु शामिल होकर देवीपाटन धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के शुभारंभ के दौरान सत्यनारायण यादव, अवधेश सिंह, नरेंद्र दूबे, सोनू दुबे, कैलाश दुबे, लल्लू राम उर्फ लालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें