सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे में नाली सफाई का नगर पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को बारिश शुरू होने के पूर्व नाली की सफाई पूर्ण करने को कहा। सोमवार को अध्यक्ष विकास जायसवाल ने इटवा कस्बे में हो रही नाली की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इटवा में जलनिकासी एक अति आवश्यक कार्य है। जलनिकासी की सुचारू व्यवस्था के न होने से लोगों की दुकानों, घरों व आवागमन के रास्तों में पानी भर जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शीघ्र ही कस्बे में नयी नालियों का निर्माण कार्य होगा और बनी हुई नालियों की साफ -सफाई होगी। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद