भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर स्थित तकिया बाबा मजार से जुड़ा जमीन का विवाद अब राजस्व परिषद पहुंच गया है। मामले में मजार पक्ष के रहमत अली ने एसडीएम डुमरियागंज द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीन में स्थित एक विवादित भूमि को लेकर अलग-अलग दावे रहे हैं। मजार पक्ष का कहना है कि संबंधित भूमि पर स्थित तकिया बाबा मजार का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है और इसका उपयोग लंबे समय से धार्मिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।
वहीं, दूसरे पक्ष द्वारा जमीन को निजी या राजस्व अभिलेखों में दर्ज बताते हुए मजार के दावे को खारिज किया है। संवाद