फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरात जा रही कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, छह लोग घायल

Fri, 02 Feb 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकथर गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित नकथर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक कार सड़क पर बने पुल की रेलिंग व विद्युत पोल को तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार आधा दर्जन लोगों को हल्की चोट आई है। यह सभी क्षेत्र के मड़वा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनगढि़या पकड़ी से शोहरतगढ़ के मड़वा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम विवाह में शामिल होने के लिए आधा दर्जन लोग कार से जा रहे थे। नकथर के पास अचानक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पुल की रेलिंग व विद्युत पोल को तोड़ते हुए पलट गई। इस दौरान सभी को आसपास के लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाला गया। बाद में दूसरे वाहन से शादी घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें