पथरा से गुजरने वाली सरयू नहर की मेन शाखा में विभाग ने छोड़ा पानी। संवाद
पथरा। क्षेत्र से गुजरने वाली सरयू नहर की मेन शाखा सूख जाने से प्यास से भटक रहे जंगली जानवर व पक्षियों के लिए राहत भरी खबर है। पथरा क्षेत्र से गुजरने वाली सरयू नहर की मेन शाखा तीन माह से सूखी थी। इसके कारण क्षेत्र के पशु पालक अपने पशुओं को गर्मी में दूसरे क्षेत्रों में जाकर पानी पिलाने के लिए मजबूर रहते थे। नहर में पानी छोड़ने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने मांग की। इस संबंध में अमर उजाला में 12 मई को समाचार प्रकाशित हुआ। इसके बाद विभाग ने इसका संज्ञान लिया और सोमवार को नहर में पानी छोड़ दिया। संवाद