ढेबरुआ/तुलसियापुर। चरगहवा नाले में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस ओवर स्पीड थी, लहराते साइकिल साइकिल सवार को रौंद कर खाई में पलट गई। हादसे में सुरक्षित बचे मोहनकोला निवासी मनीष ने बताया कि बस चालक सही से नहीं चला रहा था। कई बार उसे बस ठीक से चलने के लिए बोला था, लेकिन वह नहीं माना। बस पलटने के बाद आफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के साथ देवदूत बनकर एसएसबी के जवान पहुंच गए और वह बस से घायलों को निकालने। हादसे में एक राहगीर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनकोला के रहने वाले खदेरु अपनी पौत्री कल्पना (05) पुत्री रामप्रसाद व पौत्र ऋषि (05) पुत्र विष्णु का मुंडन करवाने शुक्रवार सुबह बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर गए थे। बस डुमरियागंज की थी। बस में लगभग 60 की संख्या में परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार भी गए थे। जिसमें बुजुर्ग, महिला व बच्चे भी शामिल थे। मुंडन करवाकर जैसे ही वह सिद्धार्थनगर जिले की सीमा में बस दाखिल हुई और बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर चरगहवा नाले पर पहुंची। अनियंत्रित होकर बस नाले में पलट गई। जिससे बस में सवार एक किशोर अजय शर्मा (13) के पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। बढ़नी से अपने घर खुरहुरिया लौट रहे मंगनी (55) की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घायलों को पीएचसी बढ़नी एंबुलेंस से लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल गामा व कमलावती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गामा गामा (65) निवासी मोहनकोला थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ की भी मेडिकल कॉलेज लाते समय में रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद लगभग सवा दो घंटे बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इससे दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर लंबा जमा लगा रहा।
एसएसबी जवानों व ग्रामीणों ने बचाया
घटना की जानकारी मिलते ही पर पहुंचे बढ़नी ब्लाॅक के बैरिया के प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने बताया कि बस पलटते ही बस में कोहराम मच गया। अफरा-तफरी मच गई, कुछ समय में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इसके बाद बचाने के लिए आगे बढ़े तो जान की परवाह न करते हुए नाले में जाकर लोगों को बस से निकालना शुरू कर दिया। तब तक बढ़नी बीओपी के एसएसबी जवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों के बचाव कार्य में क्षेत्रीय लोगों की मदद करना शुरू किया। सूचना मिलते ही ढ़ेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह,कठेला एसओ रोहित कुमार उपाध्याय भी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सभी को पीएचसी पहुंचाया। चालक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके डीएम डाॅ. राजागणपति आर व एसपी प्राची सिंह भी घटना स्थल व पीएचसी बढ़नी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ डाॅ. रजत चौरसिया व एमओआईसी डाॅ. अविनाश चौधरी को इलाज में सक्रियता लाने का निर्देश दिया।इस दौरान पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी भी घटना स्थल पर पहुंचे।
हादसे में ये लोग हुए घायल
चरगहवा नाले में मुंडन करवाकर लौट रही बस के पलटने से 21 लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल गामा (35) निवासी मोहनकोला थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ व कमलावती (40) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसमें शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनकोला निवासी खदेरु (55), वंदना (25), पवन (60), सुशीला (36), धीरज (38) ,महेश शर्मा (25), संगम(17), पिंकी (12), रिया (08) और शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पैकी की रहने वाली श्वेता (18), गीता (45), नन्दिनी (16), चिल्हिया थानाक्षेत्र के बेलवा महादेवा के रामलाल (60) ,इटवा थानाक्षेत्र के मनिकौरा के बजरंगी(35), महिमा(18) व साजन (09) भी घायल हो गए। इसके अलावा जोगिया के रहने वाले पुन्नवासी (60) व नेपाल की रहने वाली रीता भी घायल हो गई। इनमें लवकुश 5 वर्ष, रिया 5 वर्ष, पिंटू 2 वर्ष, श्रृष्टि 4 वर्ष का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर चल रहा है।
हादसे के बाद मची चीख पुकार, घटना देखकर सहमे स्थानीय लोग
ढेबरुआ थाना के चरिगहवा गांव बगल से गुजरी नदी पर बस चालक 60 लोगों की जिंदगी लेकर एक साइकिल सवार को तो बचा नहीं पाया। लेकिन बस अनियंत्रित होकर पटल गई। इस हादसे में साइकिल सवार की तो की मौत हो गई। लेकिन बस में सवार 53 लोग में एक 14 वर्षीय किशोर व एक व्यक्ति मौत हो गई। यह मंजर देखकर स्थानीय लोग सहम गए। और बस में सवार लोगों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। युद्ध स्तर पर स्थानीय लोग व पहुंची पुलिस ने बस में सवार लोगों निकाल कर पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। एम्बुलेंस नहीं मिली तो कुछ लोग ने बाइक और अन्य साधनों से बढ़नी पीएसची पहुंचाया। वहीं, साइकिल सवार व बस में 53 सवार लोगों में से एक किशोर बालक की मौत की पुलिस ने पुष्टि तो नहीं किया, लेकिन खाई बस पलटी को निकलने व सवार लोगों के मिलान पर एक किसी को नहीं मिलने से गोताखोर तलाशी लगा दी गई।
सवा दो घंटे ठप रहा आवागमन
बढ़नी-शोहतरतगढ़ मार्ग बहुत ही व्यस्त मार्ग में शामिल है। शाम को जब हादसा हुआ तो पश्चिम दिशा में बढ़नी ओर और पूरब दिशा में शोहरतगढ़ की ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बस खाई में गिरी होने के कारण क्रेन के आने और निकाले जाने के बीच लगभग दवा दो घंटे लग गया। ऐसे में दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई। लोग इस घटना से जहां पहुंचे थे, वहा खड़े हो गए। और मदद के लिए आगे आए। लोगो बचाने जुट गए। बस के निकाले जाने के बाद जाम खुला तो आवागमन बहाल हुआ।
मुंडन कराने वाले गांव व घर में मचा कोहराम
शोहरतगढ़ थानां क्षेत्र के मोहनकोला गांव में जिस परिवार ने गाजे बाजे के साथ पाटन देवी मंदिर मुंडन कराने गया था। इस खबर को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोग दहाड़ मार रोने बिलखने लगे। गांव के लोग इस खबर को सुनते ही घटना स्थल पहुंच गए। और मुंडन में शामिल लोगों कुशल क्षेम लेने जुट गए।
कोट
बस पलटने की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। बस में बच्चों सहित 70 लोग सवार लोग थे। हादसे के बाद बचाव और इलाज कार्य तेज किया गया। यातायात व्यवस्था भी बहाल हो गई है।
-डॉ. राजा गणपति आर, जिलाधिकारी
कोट
साइकिल सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हुई। बस में 53 लोग सवार थे, हादसे तीन लोगों की मौत हो गई।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक