फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस में भरा था सामान, पकई गई जीएसटी चोरी

Sun, 24 Sep 2023 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र मे  पकडें गये बस में सामान की जांच करते सेलटैक्स विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सवारी बस से माल ढुलाई की शिकायत पर जांच कर रही राज्यकर विभाग की टीम ने दिल्ली से आ रही एक बस को जोगिया में पकड़ लिया। डबल डेकर बस में मात्र छह सवारियां बैठी थीं, शेष हिस्से में सामग्री रखी गई थी। पकड़ी बस से शनिवार को जोगिया थाने में सामान उतारा गया। जीएसटी चोरी के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

राज्यकर टीम ने बस को जोगिया थाने में खड़ी करा सामान के कागजात चेक किए। इसमें कुछ सामग्री के बिल तो मिले, लेकिन कई के बिल नहीं मिले। शनिवार देर शाम तक सवारियों से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी रही। सवारी वाहनों से माल ढुलाई करने से हो रहे नुकसान के चलते ट्रक एवं अन्य माल ढुलाई वाहन स्वामियों ने इसकी शिकायत राज्यकर विभाग से की थी। जिसके क्रम में पूरे प्रदेश में ऐसे सवारी वाहनों की जांच चल रही है। इसी क्रम में राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त सचल दल रूद्र शेखर के नेतृत्व में टीम जोगिया में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच दिल्ली से आ रही एक सवारी बस की जांच की गई, जिसमें 60 सीटर इस बस में मात्र छह सवारी बैठी पाई गई, शेष हिस्से में सामग्री भरी थी। इसमें खिलौने, ऑटो पार्ट, इलेक्ट्रिक पार्ट्स, जूता, चप्पल, कपड़ा व गैस चूल्हा आदि सामान रखे गए थे।
पूछताछ में पता चला कि यह सामग्री अलग-अलग कई व्यापारियों के है, जो सस्ते भाड़ा के चलते सवारी बस से ढुलाई कर रहे थे। पूछताछ में इसमें कई सामान के बिल बाउचर नहीं पाए गए। दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सामान के संबंध में विभाग कार्रवाई में जुट गया है। इस दौरान राज्यकर अधिकारी प्रवीण कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल धनपति, अनिल कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


पकड़े गए बस से सामान निकालकर जांच की जा रही है। इसमें कुछ सामान के बिल मिले हैं और कुछ के नहीं मिले है। सामान की कीमत का आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- एमडी त्रिपाठी, राज्यकर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें