फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पशुओं को पकड़ने गए सफाई कर्मियों को सांड़ ने दौड़ाया

Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को बान गंगा पुल के पास डेरा जमाए दर्जनों बेसहारा पशुओं को पकड़ने गए सफाईकर्मियों को दो सांड़ों ने दौड़ा लिया। जिससे सफाईकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे। इन्हें भगता देखकर इनके साथ आए अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के अकबाल अहमद, डाॅ अजीत पाल यादव, पप्पू गुप्ता, रामू यादव ने कहा कि पिछले एक साल से बान गंगा पुल पर दर्जनों की संख्या में बेसहारा पशु अपना बसेरा बनाए हुए हैं। पुल से होकर आने-जाने वाले राहगीरों को दोनों सांड़ दौड़ाते रहते हैं। चार दिन पहले इन्हीं सांड़ों ने जुग डीहवा निवासी बल्ली पर हमला कर दिया था। यह देखकर कुछ लोगो ने सांड़ पर पानी की बौछार करके भगा दिया था, नहीं तो बल्ली की जान जा सकती थी। लेकिन तब भी वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अभी भी उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत डीएम व सीडीओ से की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ कृतिका अवस्थी के निर्देश पर शोहरतगढ़ व बढ़नी ब्लाक के एक दर्जन सफाईकर्मी बान गंगा पुल पर डेरा जमाए दर्जन भर पशुओं को सेमरा गोशाला ले जा रहे थे कि इतने में वहां मौजूद खुंखार सांड़ हमला करने के लिए दौड़ा लिया। सांड़ के हमले की डर से वे लोग जान बचाकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत मोहन लाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मड़वा पेट्रोल पंप के पास डेरा बनाए हुए बेसहारा 15 पशुओं को टीम ने सेमरा गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें