महदेवा बाजार। ग्राम पंचायत सोहांस सुमाली के टोला तेनुहवा में शनिवार सुबह सात बजे सुकई (67) पुत्र बबुन्ने का शव छत के कुंडे से लटका पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना उसका में दी। थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने फॉरेंसिक टीम के साथ शव को उतारा। सुकई के दो पुत्र मिट्ठू व शनि मुंबई में रहते हैं। राजमती पत्नी शनि घर पर रहकर बुजुर्ग ससुर की देखभाल करती थीं। राजमती के अनुसार सुबह करीब छह बजे सुकई गांव के चौराहे पर चाय पीने चले गए। उसके बाद राजमती बकरी चराने चली गई। संवाद