फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा ने अभियानों की सफलता को बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। भाजपा के महासंपर्क और सेवा संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को भवानीगंज और भनवापुर मंडल में कार्यशालाएं हुईं। इसमें बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर चर्चा की गई। भवानीगंज मंडल की बैठक शिव मंदिर भानपुररानी में राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मंडल प्रभारी राजू शाही ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों से संवाद करने का आह्वान किया। भनवापुर मंडल की कार्यशाला ब्लॉक सभागार में गणेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है। इस दौरान उमाशंकर पटेल, संतोष पासवान, संतोष सैनी, अखंड प्रताप सिंह, विनोद दुबे, गोविंद अग्रहरि, राजकुमार, रामप्रताप चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें