भनवापुर। सेमरा बनकसिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथाव्यास विनोद कृष्ण शास्त्री ने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया। कथा वाचक ने सूर्यदेव से सत्रजीत को उपहार स्वरूप मिली मणि का प्रसंग सुनाते हुए मणि के खो जाने पर जामवंत और श्रीकृष्ण के बीच 28 दिन तक चले युद्ध और फिर जामवंती, सत्यभामा समेत श्रीकृष्ण सभी आठ विवाह की कथा सुनाई। संवाद