फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहेगा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। सावन के दूसरे सोमवार पर आज क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा। इस दौरान कांवड़ियों द्वारा लगाए जाने वाले बोल बम-बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहेगा। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्त जुटना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं। सावन माह के दूसरे सोमवार पर सुबह सवेरे से ही युवक कांवड़ लिए नंगे पैर बोल बम के जयकारों के साथ डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी तट पर पहुंचेंगे। जहां जल भरकर क्षेत्र के हल्लौर - भट्गवा स्थित प्राचीन बाबा सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर तथा भानपुरानी स्थित बाबा भुनेश्वरनाथ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर देईंपार बैदौला चौराहा स्थित शिव मंदिर, बेंवा चौराहा, शाहपुर आदि स्थानों पर जलाभिषेक के लिए पूरे दिन पहुंचने का सिलसिला चलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें