घोसियारी। खेसरहा क्षेत्र के घोसियारी-पंडरी मार्ग से निकले रिउना-चौरी खुर्द संपर्क मार्ग पर वर्ष 2025 में बनी पुलिया की हालत खराब होने लगी है।
पुलिया की एप्रोच धंस गई है और उससे जुड़ी सीसी सड़क पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं। निर्माण के समय भी ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। पुलिया और सड़क की स्थिति बिगड़ने से निर्माण के मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद