बांसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के असनहरा गांव में एक भीटे की जमीन पर दो समुदायों में मंगलवार को विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ जाकर तहसीलदार बांसी ने सीमांकन कराया और सीमांकन कराकर विवाद को समाप्त कराया। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक राम शंकर द्विवेदी और फारुख तथा लेखपाल विनय शंकर पांडे, जौहर अली, असलम परवेज, साधु शरण, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद गौतम, विजय कुमार सहित शिवनगर डिडई थाने की पुलिस बल मौजूद रही। संवाद े