फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ने बस्ती को 32 रनों से हराया

Wed, 07 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
 जिला स्टेडियम में चल रहे गौतम बुद्ध लेदर बाल मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को गोरखपुर ने बस्ती को 32 रनों से हराकर जीत दर्ज किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम ने बस्ती के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी बस्ती टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। उनके सलामी बल्लेबाज कुछ न कर सके। बस्ती की टीम 6 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। गोरखपुर टीम की ओर से अभिषेक ने 85 रन बनाया व दो विकेट भी लिया। इस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय पासवान ने मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। ऐसे आयोजनों का होना जरूरी है।  प्रतियोगिता कराने से युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभाएं बाहर आती हैं। आज जिले मे कई ऐसे युवा हैं जो अपनी प्रतिभा के माध्यम से विश्व स्तर पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान उप जिला क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें