फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे में 30 वर्ष से चल रहे हनुमान मंदिर के पास के भूमि विवाद को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने समाप्त कराकर मंदिर की चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद वहां पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पर फलाहार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, बिस्कोहर अजय गुप्ता, लालजी त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर मौजूद रहे।