फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप से तापमान में फिर दो डिग्री का उछाल

Fri, 22 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। पिछले दिन तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण तापमान गिर गया था। इससे दिन में ही ठंड लग रही थी। अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 2 डिग्री बढ़ा और करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में लोगों को आज ठंड महसूस नहीं हुई और गरमी भी ज्यादा नहीं रही।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के बताए अनुसार ही बृहस्पतिवार को बादल छट गए और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव के कारण सैर पर जाने वाले लोग चिंंतित थे। मौसम ठीक होने और सुबह ही गुलाबी धूप निकलने के बाद सुबह के समय पार्कों और मैदानों में टहलने और एक्सरसाइज करने वाले पहुंचने लगे थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें