फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में आंधी और बदरी से तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को आई आंधी और छाई बदली से जहां तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को तेज हवा चलने से काफी राहत मिली है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री पर लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। पहले बदरी और तेज हवा चलने से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत मिली है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें