फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारा 42 के पार... इस सप्ताह और सताएगी गर्मी

Fri, 17 May 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

आज से तापमान के 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
लू के थपेड़ों में झुलस रहा बदन, चिकित्सकों ने पानी पीकर घर से निकलने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। आग उगल रहे सूरज और लू के थपेड़ों के कारण बदन झुलस रहा है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने तापमान लगातार ऊपर की ओर चढ़ने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलती रही, इसकी गति 25 से 35 किलोमीटर के रफ्तार तक रही। तेज धूप व लू के थपेड़े का पूरे दिन लोगाें को सामना करना पड़। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। भीषण गर्मी में पंखे व कूलर से भी गर्म हवाएं निकल रही थी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे तापमान और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


क्या बरतें सावधानी
-दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में रहने से बचें।
-बार-बार पानी पीते रहें।
-अधिक ठंडा पानी न पीएं।
-नींबू, छाछ, लस्सी, ओआरएस जैसे शीतल पेय पीएं।
-यदि चक्कर आ रहे हैं या घबराहट हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
-बाहर खुले में मिल रहे ठंडे पेय पदार्थों से बचें।
-सिर और शरीर को ढककर रखें।
-बाहर जा रहे हैं तो पैरों में चप्पल, सिर पर टोपी और गॉगल्स जरूर पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें