सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में दवा खाकर शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि अपने गांवों के लोगों को भी जागरूक करें। इस दौरान मेजर मुकेश कुमार, डाॅ. राम किशोर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डाॅ. सुशील कुमार, डाॅ. उमाशंकर, इंद्र देव वर्मा, पंकज कुमार सिंह, रत्नेश सोनी, अश्विनी सिंह, प्रतीक मिश्रा सहित छात्र-छात्राए मौजूद रहे।