फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: मूर्ति विसर्जन में गए किशोर की डूबकर मौत, गांव में छाया मातम

Tue, 24 Oct 2023 09:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सोनबरसा घाट पर मंगलवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान राजकुमार (17) पुत्र राम बहादुर यादव निवासी कठेला गर्वी ग्रामपंचायत के जालीडीह टोला थाना कठेला समय माता बूढ़ी राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन करने गया था। विसर्जन के बाद स्नान करने के दौरान वह नदी में डूब गया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में कठेला समय माता थानाक्षेत्र के सोनबरसा घाट पर मंगलवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

 

क्षेत्र के सोनबरसा घाट पर मंगलवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान राजकुमार (17) पुत्र राम बहादुर यादव निवासी कठेला गर्वी ग्राम पंचायत के जालीडीह टोला थाना कठेला समय माता बूढ़ी राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन करने गया था। विसर्जन के बाद वह स्नान करने गया और नदी में डूब गया। 

 

गोताखोरों की मदद से उसे नदी से खोज कर निकाला गया। तुरंत ही निजी चिकित्सक के पास उसे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक पांच बहनों में अकेला भाई था। 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कठेला समय माता थाने के एसएचओ कन्हैयालाल मौर्य ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें