फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्तों के हमले में किशोरी घायल, दो बकरियों की मौत

Wed, 11 Sep 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महदेवा बाजार। ग्राम महदेवा बुजुर्ग के टोला मदरहना में घुमंतू कुत्तों के झुंड ने बकरी चरा रही किशोरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल साहिना (17) पुत्री ग्यासुद्दीन गांव के पूरब बगीचे में बकरियां चरा रही थी। अचानक कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर दिया, बकरियों को बचाने के लिए साहिना कुत्तों के झुंड को भगाने पहुंची तो कुत्तों ने साहिना पर भी हमला कर दिया। उसके शोर करने पर गांव के लोग पहुंचे तब जाकर साहिना की जान बची। कुत्तों ने छह बकरियों को घायल कर दिया जिसमें दो की मौत हो गई है। परिजनों ने घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। गांव में भय व्याप्त है, लोग कुत्तों के भय से अपने बच्चों को बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरबी यादव ने बताया कि घुमंतू कुत्तों को रखने के लिए अभी तक जिले में कोई सेंटर नहीं बना है, हम पकड़ कर उन्हें रखेंगे कहां?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें